जहानाबाद, फरवरी 16 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव विवाह समारोह का आयोजन किया गया। रविवार आधी रात को समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बैंड बाजे के साथ बारात निकाली गई। विशेष पूजा अर्चना के साथ समारोह संपन्न हुआ। बैंड वालों की धून और गीत से पहाड़ी की वादियां गूंज उठी। समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त लोग मौजूद थे। इस मौके पर मुख्य यजमान के रूप में बसंत शर्मा थे। कुछ वर्षों से विवाह समारोह का आयोजन इन्हीं की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ रंजीत कुमार उपाध्याय एवं कई अधिकारी लोग उपस्थित थे। समारोह के बाद भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें करें दो से तीन हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.