सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। ओपेन स्टेट आमंत्रण पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन आधा दर्जन मैच खेले गए। जिसमें गोरखपुर, कानपुर, गाजीपुर, सीतापुर और वाराणसी ने अपने मैच जीते। वहीं बस्ती और गोरखपुर के बीच हुआ मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। पहला मैच उन्नाव बनाम गोरखपुर के मध्य खेला गया। जिसमें गोरखपुर ने 1-0 से विजय हासिल की। दूसरा मैच कानपुर और बरेली के बीच खेला गया जिसमें कानपुर ने 1-0 से विजय प्राप्त की। तीसरा मैच गाजीपुर बनाम पीलीभीत के मध्य खेला गया। जिसमें गाजीपुर ने 3-0 से जीत दर्ज की। चौथा मैच हरदोई और सीतापुर के बीच हुआ, जिसमें सीतापुर ने 2-0 से विजय प्राप्त की। जबकि पांचवा मैच बस्ती और गोरखपुर के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने एकदूसरे के खिलाफ एक-एक गोल दागा। जिससे मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दिन के आखिरी और ...