आजमगढ़, मार्च 9 -- जहानागंज ,हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज ब्लाक क्षेत्र के धरवारा गांव में रविवार को मोहित यादव पहलवान स्मृति में विराट कुश्ती दंगल में देश के नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल की आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण कुश्ती हाथरस के भारत केशरी रामेश्वर पहलवान और गाजीपुर के रितेश पहलवान में हुई। जो बराबर पर छूटी। इसके अलावा दिल्ली के राही पहलवान और मिर्जापुर के अनिल पहलवान के बीच हुई कुश्ती भी बराबरी पर छूटी ।दंगल में भारत केसरी अमित पहलवान, लखनऊ की संगीता पहलवान, मऊ के मोनू पहलवान, गोरखपुर के आकाश पहलवान सहित मिर्जापुर, सोनभद्र समेत कई जनपदों से लगभग 50 जोड़ी पहलवानों ने अपने-अपने दांव अजमाए। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव स्वयं बहुत अच्छे पहलवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.