बेगुसराय, सितम्बर 3 -- देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी में 67वां इंडियन ऑयल दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक सत्यप्रकाश ने स्थापना स्थल पर पुष्पांजलि देकर उन समस्त कर्मचारियों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। उन्होंने रिफाइनरी के निर्माण की मजबूत नींव रखी और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने।

कार्यक्रम का आयोजन बरौनी रिफाइनरी के कर्मचारियों को दायित्वों के निवर्हन, सत्यनिष्ठा, दक्षता और राष्ट्र निर्माण तथा इंडियन ऑयल के विकास के प्रति समर्पण की शपथ दिलायी गई। बरौनी रिफाइनरी के जुबली हॉल में केक काटकर इंडियन ऑयल दिवस मनाया गया। बुधवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑयल में समर्पित सेवा प्रदान करने के लिए 14 कर्मचारियों को दीर्ष सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मान...