कानपुर, फरवरी 3 -- चकेरी। जीटी रोड शिवकटरा स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार की रात बरात निकलने के दौरान सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान एक बाइक सवार ने बारातियों से जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी होने का हवाला देकर सड़क छोड़कर चलने की बात कही तो बारातियों ने उसे पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस के पहुंचने पर बारातियों ने माफी मांगी तो मामला शांत हो सका। जीटी रोड शिवकटरा स्थित एक गेस्ट हाउस से बीते सोमवार की रात एक बरात बैंड बाजे और डीजे की धुन के साथ चल रही थी। इस दौरान रामादेवी से झकरकटी की ओर वाहन रुके थे। जिसमें एक एंबुलेंस भी फंसी थी। जाम में एंबुलेंस फंसी देख एक बाइक सवार किसी तरह से बरात तक पहुंचा। जहां उसने पीछे एंबुलेंस फंसी होने का हवाला देकर वाहनों को निकलने की जगह देने की बात कही। इस पर बाराती भड़क गये और बाइक सवार को पीट ...