बरात से घर लौटते ही युवक को मारापीटा
बस्ती, मई 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मदनपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी गांव के रहने वाले करन कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि 17 मई की देर रात वह बरात से लौट कर घर पहुंचे। आरोप है कि घर पहुंचते ही पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव में आई मां प्रेमी देवी को भी मारापीटा। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिवकरन, विनोद, रामभजन और किशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पेड़ में बांधकर पीटने के मामले में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.