जौनपुर, मई 4 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अमारा गांव में शनिवार को शाम बरात विदा कर घर लौट रही महिला की वाहन के धक्के से मौत हो गई है। गांव निवासी सालिक राम प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी पत्नी 67 वर्षीय सुशीला प्रजापति गांव में बारात विदा करने गई थी। वहां से वापस लौटते समय तेज गति से जा रहे वाहन ने धक्का मार दिया और चालक वाहन सहित फरार हो गया। कार के धक्के से गम्भीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, रोड जाम प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि घटना को अंजाम देकर भाग रही कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह भी पढ़ें- पुत्री के घर जा रही महिला को ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.