बलिया, फरवरी 26 -- सहतवार, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के एक मैरिज हाल में मंगलवार की रात कुछ युवकों की पिटाई से एक बराती की मौत हो गयी। इस घटना में एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव से बरात इलाके के कस्बा से सटे बलेऊर निवासी सुरेश राजभर के यहां आयी थी। विवाह का कार्यक्रम कस्बा के रेवती मार्ग पर स्थित एक मैरिज हाल में था। देर शाम गाजा-बाजा के साथ बारात पहुंची जिसके बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर बारातियों और आसपास के रहने वाले कुछ युवकों के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.