बक्सर, मई 14 -- कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकियां गांव में आई एक बरात में मनचलों द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया है। आरोप है कि युवकों ने पहले दूल्हे की गाड़ी की चाभी छीन ली और विरोध करने पर दूल्हा समेत बरातियों के साथ मारपीट की। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 12 मई को चौकियां गांव निवासी अमावश राम की पुत्री की शादी थी। दरवाजे पर बरात लगने के दौरान गांव के कुछ मनचले युवक पहुंचे और दूल्हे की गाड़ी की चाभी छीन ली। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दूल्हा और बरातियों के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- गोली चल जावेगी...गाने में नाचने पर विवाद, फोड़े सिर आरोप है कि इसके बाद आरोपित शामियाने में घुस गए और लड़की पक्ष के लोगों के सा...