बरात में डीजे बजाने पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट
आजमगढ़, मई 7 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में मंगलवार को बरात में मस्जिद के पास डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी गुफ्तार ने आरोप लगया कि मंगलवार की शाम को मस्जिद में नमाज पढ़ने के दौरान कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इस दौरान उन लोगों से आगे बढ़ कर धीमे आवाज में डीजे बजाने के लिए कहने पर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान डीजे बजाने वालों ने ईट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। गांव के करीब 20-25 लोग आ गए और पथराव करने लगे। इस दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.