मिर्जापुर, जून 9 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेवर गांव में रविवार बरात में शामिल होने गए अधेड़ की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। उसके बाद उसे खेत में फेंक दिया। गांव निवासी राजेन्द्र ने मड़िहान थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गाँव के ही दशमी के पुत्र की बरात में घोरावल थाना क्षेत्र के ढेड़ी गए थे। पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर द्वार पूजा के दौरान ही गाली गलौच करने लगे। अकेला पाकर खेत में उठा ले गए। लाठी-डंडे से पिटाई की। उसके बाद मरणासन्न स्थिति में छोड़कर सभी घर आकर पत्नी सुधा देवी को जान से मारने धमकी दी। मामले की जानकारी होने पर सोमवार की सुबह आटो लेकर पहंुच ढेड़ी गांव पहुंचे। मड़िहान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का इलाज कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...