बरात में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, तीन पर केस दर्ज
जौनपुर, जून 2 -- मड़ियाहूं , हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार गौतम ने सोमवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 10 मई की है, जब उनका भाई सर्वेश गौतम चहरपुर गांव में बारात में शामिल होने गया था। जयमाल मंच के पास कुर्सी पर बैठने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। सर्वेश बीच-बचाव करने लगा,तभी नरायनपुर निवासी बृजेश गौतम, दिनेश तथा निक्की गौतम ने कुर्सी, रॉड और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर भेजा, लेकिन परिजन उसे जौनपुर स्थित एक निजी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.