बरात में उठा विवाद वृद्ध की हत्या तक जा पहुंचा
वाराणसी, जून 7 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। बरजी (फूलपुर) गांव में शनिवार को मनबढ़ों ने भोथू यादव (60) की लाठी-डंडा और बांस से पीटकर हत्या कर दी। इस प्रकरण में गांव के ही युवक अनीश यादव समेत तीन के खिलाफ नामजद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ फूलपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। परिजनों का आरोप है कि भोथू को गोली मारी गई, हालांकि पुलिस इनकार कर रही है। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का असल कारण स्पष्ट होगा। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में एक को हिरासत में लिया गया है। भोथू यादव और नन्हेंलाल यादव के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बीते 14 मई को गांव में आई एक बरात में भोथू यादव के बेटे ललित मोहन और नन्हेंलाल के बेटे अनिश यादव के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसमें अनिश ने ललित मोहन को मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.