जौनपुर, मई 9 -- रामनगर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परमलपट्टी गांव निवासी एक किशोर का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। अभी न तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी और न ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। परमलपट्टी गांव निवासी 17 वर्षीय किसन पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल दो भाइयों में बड़ा था। वह अपने पिता के साथ मुंबई के भिवंडी में रहकर पढ़ाई करता था। हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद वह घर आया हुआ था। गुरुवार रात वह पड़ोसी गांव पसियाहीकला में बचनु यादव के यहां आयोजित शादी समारोह में अपने दोस्त एवं कैमरामैन अनिल पटेल के साथ गया था。

घटना का विवरण बताया जा रहा है कि रात करीब तीन बजे किशन शौच जाने की बात कहकर वहां से निक...