बलिया, फरवरी 25 -- बलिया। सहतवार-रेवती मार्ग पर थाना क्षेत्र के एक मैरिज हाल के पास मंगलवार की देर रात एक शादी कार्यक्रम के दौरान 22 वर्षीय युवक की बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । सहतवार थाना क्षेत्र के बलेउर गांव निवासी सुरेश राजभर की बेटी की बारात मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर से आई थी। जयमाल का कार्यक्रम रात 11 बजे हो गया। बड़सरी जागीर गांव निवासी 22 वर्षीय मोहन राजभर अपने गांव के ही साथी विजय राजभर के साथ मैरिज हाल से खाना खाकर शामियाना की ओर जा रहा था। तभी बाइक से आए बदमाशों ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। इससे मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे बरातियों ने मोहन को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हमले में विजय रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.