मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर कला गांव में बरात देखने गए बालक का बुधवार की दोपहर कुएं में उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के कामापुर कला गांव के लेहड़िया मजरा में रामजग पाल के यहां बीती रात बरात आई थी। गांव निवासी नौ वर्षीय लवकुश पुत्र कपिल कुमार पाल घर से परिवार के अन्य सदस्यों संग बारात देखने गया था। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य घर लौट आए, लेकिन लवकुश नहीं लौटा। सुबह बालक के कहीं नहीं दिखाई पड़ने पर परिवार के सदस्य परेशान हो गए। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में गया किशोर दो दिनों से लापता, परिजनों में कोहराम गांव में खोजबीन करने लगे। तलाश के दौरान रामजग पाल के घर के पास कुएं में एक शव उतराया मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भी...