बरात चढ़त के दौरान बरातियों व ग्रामीणों में मारपीट, मुकदमा
अलीगढ़, जून 25 -- दादों, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सिधौली खुर्द में बीती 23 जून को अशोक कुमार गौतम की बेटी की बरात जरगंवा निवासी रूपराम के बेटे जितेंद्र की आई थी। रात करीब 11 बजे बरात चढ़त के दौरान शराब के नशे में बारातियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। हालांकि, देर रात करीब 12:30 बजे दोनों पक्ष फिर आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में तीन बाराती और कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही दादों थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा भेजा, जहां उनका उपचार जारी है。
बरात पक्ष की तहरीर इस मामले में बुलंदशहर के ग्राम जरगंवा से आई बरात पक्ष से अंकित कुमार ने तहरीर दी कि चढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.