जौनपुर, मई 12 -- जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कादीपुर दरगाह गांव में एक युवती की शादी तय होने के बाद गांव के ही युवक पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कादीपुर दरगाह निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की शादी 31 मई को तय है। गांव का ही अमन गौतम पुत्र संजय गौतम लगातार उनकी पुत्री को फोन कर अभद्र बातें करता है और शादी तुड़वाने की धमकी देता है। आरोप है कि सोमवार को आरोपी दो बार उनके घर पहुंचा और धमकी दी कि यदि बेटी की शादी कहीं और की गई और बरात आई तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। घटना के बाद परिवार दहशत में है। पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ...