मऊ, मई 8 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बरात में आए एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घोसी थाना क्षेत्र के कंधेली फरीदपुर निवासी सुदामा राजभर पुत्र स्व.राजा राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पांच मई को शाहपुर गांव में चार पहिया वाहन से बरात लेकर आया था। रात में वह अपने वाहन के पास चारपाई लगाकर सो गया। आरोप है कि छह मई की सुबह करीब छह बजे वाहन साफ करते समय रंजीत राजभर निवासी दुबारी थाना मधुबन तथा दो अज्ञात लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लात-घूसों से मारने लगे। यह भी पढ़ें- खेत पर बकरी जाने पर दबंगों ने पीटा, रिपोर्ट इसी दौरान शाहपुर (उसर) निवासी अनिल भी पहुंच गया और मारपीट करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.