बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज पुलिस ने बरात में आए युवक की पिटाई के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मदनपुरा निवासी गया प्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि बीते शनिवार को उनका भाई नीरज वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बेनियापुर स्थित अपनी बहन के गांव में एक बरात करने गया था। आरोप है कि इसी गांव के रहने वाले विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वाल्टरगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित राहुल, आलोक, विशाल और राजू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.