जहानाबाद, अप्रैल 26 -- काको, निज संवाददाता। काको-जहानाबाद एनएच-33 पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब बरातियों को लेकर जा रही सूमो अचानक धू-धू कर जल उठी। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से सभी बराती समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, घटना खालिसपुर के समीप कड़रुआ पुल के पास हुई। सूमो में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान वाहन से धुआं उठता देख चालक ने तत्काल खतरे को भांप लिया और गाड़ी को सड़क किनारे रोककर सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। देखते ही देखते वाहन ने आग पकड़ ली और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रेलर धू-धू कर जला, बाल-बाल बचा चालक सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा तथा आपसी समन्वय से आग पर काबू पाया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.