बरातियों से भरी पिकअप गड्ढे में पलटने से तीन की मौत, 13 घायल
सोनभद्र, मई 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ - सिल्थम पटना मार्ग पर खड़िया गांव में मंगलवार की रात 9 बजे बारातियों से भरी पिकअप गढ्ढे में पलटने से तीन व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गये। पिकअप में कुल 20 बराती सवार थे। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- बरातियों से भरी पिकअप पलटी, तीन की मौत, 13 घायलदुर्घटना की जानकारी मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के चंदरी बांध गोंड पथरा गांव से रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मगरदह गांव बरात जा रही थी। एक पिकअप में लगभग 20 लोग सवार होकर बारात में जा रहे थे। पिकअप रात लगभग नौ बजे जैसे ही पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ - सिल्थम पटना मार्ग पर खड़िया गांव के पास पहुंची अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गई। पिकअप के पलटते ही घायलों की चीख पुकार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.