बांदा, दिसम्बर 5 -- बांदा । संवाददाता शादी के कार्यक्रमों को लेकर दूल्हे के पिता व उनके साले के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों ओर से मारपीट होने से आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। मौके पर यात्रियों व अन्य राहगीरों की भीड़ लगी रही। बाद में पहुंची पुलिस मामले की जानकारी करती रही है। बबेरू कस्बे से युवक की बारात गुरुवार रात शहर के मर्दननाका स्थित एक मैरिज हाल आयी थी। जयमाल होने होने के बाद दूल्हे का पिता व अपने साले व अन्य बरातियों के साथ चाय पीने स्टेशन पहुंचे। जहां रात करीब दो बजे दूल्हे के पिता का अपने साले से शादी के कार्यक्रमों को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इससे करीब आधा घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। वहां के दुकानदारों व राहगीरों के हस्ताक्षेप के बाद दोनों पक्ष अलग-अलग हुए। दोनों ओर के लोग देख लेने की धमकी देते रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.