चंदौली, मार्च 3 -- पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलुमिल नईबस्ती स्थित एक रिजॉर्ट्स में बीते दिनों डीजे संचालक ने साथियों के साथ बारातियों को मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक ज्ञात सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर के न्यूमहाल निवासी पीड़ित शुभम श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद डीजे संचालक अपने 10 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। जहां उसने पीड़ित और उसके साथियों को मारपीट कर घायल कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...