मथुरा, मार्च 14 -- मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीएसए रोड क्षेत्र में रामसिया वाटिका मैरिज होम में गुरुवार रात पूर्व पार्षद ने समर्थकों के साथ एक विवाह समारोह में हंगामा कर दिया। बाराती और पूर्व पार्षद पक्ष के मध्य जमकर लात-घूंसे, डंडे चले और दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। ऐसे हालात में विवाह समारोह में बरातियों में चीख पुकार के साथ ही भगदड़ मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामला शांत किया। घटना में नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला गोली लगने से घायल हुई है। पुलिस ने मौके से पिस्टल और कारतूस बरामद किये हैं। किसी पक्ष की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 नामजद व करीब 32 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।गुरुवार रात बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट स्थित राम सिया व...