बराज से छोड़ा 1.31 लाख क्यूसेक पानी, दियारा में फैलने की आशंका
बगहा, अगस्त 21 -- वाल्मीकिनगर। नेपाल के तराई व पहाड़ी क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से हो रहे रुक-रुक कर झमाझम बारिश से गंडक बराज के जल स्तर में वृद्धि होने लगा है। गंडक बराज से शुक्रवार की शाम 1.31 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। इससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य यूपी के समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी लगने की आशंका बढ़ चली है। जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई है। कार्यपालक अभियंता मो. इकबाल अनवर की माने तो नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्र में हो रहे रुक-रुक कर बारिश से तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में जन जीवन प्रभावित होने लगा है। नेपाल से छूटे पानी के कारण गंडक बराज के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। शुक्रवार की देर शाम तक जल स्तर में और वृद्धि हो सकती है। बीते दिनों से लगातार गंडक बराज के जल स्तर में उतराव चढ़ाव देखने को मिल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.