बराज से छोड़ा गया 2.32 लाख क्यूसेक पानी
बगहा, जुलाई 15 -- बगहा/वाल्मीकिनगर,हसं/एप्र। पिछले तीन दिनो से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से गंडक सहित पहाड़ी नदियों में उफान आ गया है। गंडक के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश होने से जलस्तर लगातार बढ़ रहा। नेपाल के देवघाट से मंगलवार शाम तक तीन लाख क्यूसेक पानी को छोड़ा गया है, जो देर रात तक वाल्मीकिनगर आ सकता है। इससे पूर्व सुबह में 1.99 लाख क्यूसेक पानी देवाघाट से छोड़ा गया था। वहीं गंडक बराज से मंगलवार शाम छह बजे 2.32 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अभी भी गंडक बराज के जलस्तर में भारी वृद्धि जारी है। गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता मो. इकबाल अनवर ने बताया कि जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए गंडक बराज के सभी 36 फाटकों को आंशिक रूप से खोल दिया गया है। यह भी पढ़ें- Motihari News: लालबकेया गुआबारी और गंडक लाल निशान के पारजल स्तर में वृद्धि उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.