औरंगाबाद, जून 29 -- झारखंड में हो रही अच्छी बारिश से उत्तर कोयल परियोजना के भीम बराज में पर्याप्त जल भंडारण हो चुका है और अतिरिक्त पानी भी नीचे छोड़ा जा रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि अब तक उत्तर कोयल मुख्य नहर में पानी का प्रवाह शुरू नहीं हो सका है। इससे खरीफ मौसम की तैयारी में जुटे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

किसानों की चिंताएँ धान का बिचड़ा गिराने का उपयुक्त समय तेजी से निकल रहा है, लेकिन सिंचाई के लिए नहर के पानी की उम्मीद लगाए किसान निराश हैं। नहर संचालन में हो रही देरी से निर्माण एजेंसी वाप्कोस की कार्यशैली और परियोजना की प्रगति पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार झारखंड क्षेत्र में 104 आरडी के समीप सुपर पैसेज तथा 84 आरडी के पास सीडी स्ट्रक्चर का निर्माण अब भी अधूरा है। निर्माण के दौरान मुख्य नहर को मिट्टी से भरकर बनाया गया अस्...