बहराइच, मार्च 2 -- बाबागंज (बहराइच)। रुपईडीहा थाना के बसंतपुर ऊदल गांव के मजरे रामनगर में युवक ने अपने माता- पिता, बहन और दादी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। चार हत्याओं के बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। उसे गम्भीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर छोटे बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर मृतक की एक अन्य बेटी ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव में पीएसी समेत भारी फोर्स तैनात है। 14 बिसवा जमीन बिक्री के पैसों के बंटवारे को लेकर घटना कारित करने की बात कही जा रही है। घटना रविवार/सोमवार की रात लगभग 12.30बजे की है। मरने वालों में सिताला (82) पत्नी राम फेरन, संजू देवी(56) पत्नी बदलूराम ,पार्वती(42) पुत्री बदलूराम, बदलूराम(60) पुत्र राम फेरन शामिल हैं। गुरूदेव पुत्र बदलू वर्मा, निवासी बसन्तप...