साहिबगंज, मार्च 25 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । बरहड़वा स्टेशन चौक पर स्थित गड्ढों की मरम्मती बुधवार को पथ निर्माण विभाग की ओर से कराई गई। बरहरवा का यह प्रमुख मार्ग होने के कारण पिछले करीब एक साल से गड्ढों में फंसकर राहगीर और वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे। यहां रोजाना जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी। 23 मार्च 2026 को वार्ड संख्या 3 के वार्ड पार्षद अमित भारती ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर गड्ढों की मरम्मती की मांग की थी। नगर अध्यक्ष अर्पिता दास ने भी पथ निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर रामदयाल मंडल से फोन पर वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान का आग्रह किया था। मांग के बाद विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार दोपहर मैटल और पिचिंग के माध्यम से गड्ढों को भरकर मरम्मती कार्य पूरा कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.