साहिबगंज, मार्च 28 -- बरहड़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा परिसर से शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू ने एचपीवी टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. सरिता टुडू ने बताया कि 30 मार्च को सीएचसी बरहड़वा में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए यह रथ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरुक करेगा। मौके पर डॉ. अभय चौधरी, डॉ. ऋषभदेव, डॉ. नवल किशोर, बीपीएम दिनेश कुमार सिंह, बीएएम प्रताप कुमार, देवव्रत राय, सुबोध शर्मा, चंदन कुमार, आजमातुन निशा आदि मौजूद थे। फोटो 11, जागरुकता रथ को रवाना करते सीएचसी प्रभारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...