साहिबगंज, जून 24 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 262 पाउच विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 47.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत 36,540 रुपये आंकी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बरहड़वा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली बैग व अन्य सामान के साथ खड़े हैं। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सतर्क में गया जंक्शन से दो नाबालिग समेत तीन शराब तस्कर गिरफ्तारजांच प्रक्रिया सूचना के सत्यापन के लिए एएसआई जेके दुबे, मृत्युंजय कुमार, अनिल कुमार साह, अजय कुमार व अमितधर चौधरी की टीम गठित कर स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दोनों संदिग्धों से पूछताछ की ग...