साहिबगंज, मई 7 -- बरहरवा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को यहां सीएचसी सभागार में प्रखंड में कार्यरत सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण बीपीएम संजय कुमार सिंह ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आगामी 15 मई को प्रखंड बरहरवा के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत 1 से 19 साल तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाई जाएगी। वहीं जो बच्चे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन दवा नहीं खा सकेंगे, उन्हें आगामी 18 मई को आयोजित मॉप अप डे पर दवा दी जाएगी। प्रशिक्षण में सहियाओं को एलबेंडाजोल दवा खिलाने की प्रक्रिया, सावधानियां व बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 6 लाख से अधिक बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य बताया गया कि कृमि संक्रमण से ...