बरहड़वा में संध्या चौपाल, जांच कर मरीजों को दी गई दवा
साहिबगंज, मई 21 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सोनाकर पंचायत के भौराबांध गांव में बुधवार की शाम संध्या चौपाल लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने दर्जनों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। ग्रामीणों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श व दवा उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ्य जागरूकता संध्या चौपाल में ग्रामीणों को विशेष रूप से मलेरिया एवं कालाजार बीमारी के प्रति जागरुक किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलता है, जबकि कालाजार बालू मक्खी के माध्यम से फैलने वाली गंभीर बीमारी है। इससे बचाव के लिए घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाये रखना, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करना, जलजमाव नहीं होने देना तथा समय पर इलाज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.