बरहड़वा में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का समापन,भंडारा आयोजित
साहिबगंज, जून 16 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित लबदा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का सोमवार को समापन हो गया। मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पवित्र हवन संपन्न कराया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने अग्निकुंड में आहुति अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि व मानव कल्याण की कामना की। समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। नौ दिनों तक चले कथा आयोजन में कथा वाचक ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, धर्मनिष्ठा एवं लोककल्याणकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रेम, सद्भाव, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ किया जा सकता है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.