बरहड़वा में डीप बोरिंग सह पाइपलाइन योजना का शिलान्यास
साहिबगंज, जून 28 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 7 स्थित गोपालडांगा व वार्ड संख्या 14 के नयाटोला में शनिवार को डीप बोरिंग सह पाइपलाइन योजना का शिलान्यास नगर अध्यक्ष अर्पिता दास, उपाध्यक्ष राजकुमार भगत व वार्ड पार्षद विजय कुमार ने नारियल फोड़कर किया। यह योजना करीब 6.64 लाख रुपये की लागत से होगी। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि योजना के पूर्ण होने के बाद दोनों वार्डों के दर्जनों परिवारों को स्वच्छ व नियमित पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार व नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। आने वाले समय में भी पेयजल, सड़क, नाली व अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.