बरहड़वा में ट्रेन से 230 कैन बीयर बरामद
साहिबगंज, अगस्त 27 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल व अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में पटना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। ट्रेन की जांच के दौरान केले से भरे बोरों और सेब लिखे कार्टूनों के बीच छिपाकर रखी गई 230 कैन बीयर बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 115 लीटर है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार बताई गई है। जानकारी के अनुसार, बीते 26 अगस्त को मालदा अपराध शाखा के उपनिरीक्षक नंदन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल नुपुर बरन मिद्या व बरहरवा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान और प्लेटफॉर्म ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल पिनाकी सरकार की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 13415 पटना एक्सप्रेस ट्रेन की जांच की।
जांच में बरामद सामान जांच के दौरान ट्रेन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.