साहिबगंज, जून 16 -- बरहरवा, प्रतिनिधि। सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू ने सोमवार को यहां कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर अभियान की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- अनुमंडलीय अस्पताल-हुसैनाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का हुआ शुभारंभडॉ. टुडू का संदेश कार्यक्रम के दौरान डॉ. टुडू ने स्वयं भी एल्बेंडाजोल की गोली खाकर छात्राओं को दवा सेवन के प्रति जागरुक एवं प्रेरित किया। डॉ. टुडू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को छह माह के अंतराल पर एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर कृमि मुक्त रहता है तथा बच्चों और किशोरों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में सहायता मिलती है। यह भी पढ़ें- सिदो कान्हू ...