बरहड़वा में कबड्डी लीग सीजन-3 शुरू,फाइनल आज
साहिबगंज, मई 29 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बकरीद पर प्रखंड के मिर्जापुर फुटनीमोड़ स्थित नसीब ईंटा भट्ठा के पास में शुक्रवार से दो दिवसीय प्रो कबड्डी लीग सीजन-3 का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन समारोह उद्घाटन प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया।
खेल का पहला मुकाबला उद्घाटन मुकाबला आबराटोला और फुटनीमोड़ की टीम के बीच खेला गया। करीब 50 मिनट तक चले रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम निर्णायक बढ़त नहीं बना सकी। इसके बाद मुकाबले का फैसला टॉस और अतिरिक्त 10 मिनट के प्वाइंट मुकाबले से किया गया। टॉस में फुटानीमोड़ टीम को बढ़त मिली, जिससे उसे एक अंक प्राप्त हुआ। अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.