साहिबगंज, मई 12 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंटभट्ठों के खिलाफ खनन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को साहिबगंज जिला खनन निरीक्षक राजेश कुमार ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश भट्ठा संचालकों के कागजात अधूरे पाए गए। उसके बाद संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। खनन निरीक्षक ने मिर्जापुर, मोगलपाड़ा, मेंहदीडांगा, रामनगर, सिरासिन सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 10 ईंट भट्ठों की जांच की गई। खनन निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में ईंट भट्ठों की जांच की जा रही है। जांच में किसी भी भट्ठा संचालक के कागजात पूरी तरह सही नहीं पाए गए। अधिकांश संचालकों ने विभाग को जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.