बरहड़वा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को 40 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने रंगहाथों दबोचा
साहिबगंज, मार्च 19 -- साहिबगंज। दुमका से पहुंची एसीबी टीम ने बरहड़वा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। बीते जनवरी महीने ही बरहड़वा में उनकी पदस्थापना हुई थी। एसीबी सूत्रों के मुताबिक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार पर क्षेत्र के राशन डीलर आलमगीर आलम से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने समेत अन्य काम के सिलसिले में 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। आलमगीर बरहड़वा प्रखंड राशन डीलर संघ 9के अध्यक्ष भी हैं। एसीबी ने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने पर एसीबी में केस रजिस्टर्ड कर उसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर ही यह कार्रवाई की गई। एसीबी की टीम डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर उन्हें ब्लॉक कैम्पस स्थित कार्यालय में रिश्वत लेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.