साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- पतना। प्रखंड क्षेत्र के बोरना पहाड़ स्थित केशरो के पास से पहाड़ किनारे से खैरबनी तक बाइपास सड़क निर्माण तेजी से चल रहा है। बाइपास सड़क की मांग बरहड़वा के लोग पिछले कई सालों से कर रहे थे। समझा जा रहा है कि इस सड़क निर्माण का काम पूरा होने पर नगरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। दिन रात भारी वाहनों के आवाज व धूलकणों से भी राहत मिलेगी। नगरवासियों को सड़क निर्माण पूर्ण होने का इंतजार है। इधर, बाइपास सड़क में अधिग्रहण जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिली है। संबंधित रैयत मुआवजा की मांग कर रहे हैं। इससे मंगलाडीह आस पास में सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रैयतों की मांग है कि पहले मुआवजे दे इसके बाद सड़क का निर्माण करें। इसबीच सीआई साहेबराम मुर्मू ने बताया कि केशरो, सीतापहाड़, मंगलाडीह, मक्का पहाड़, सनसरी, महकुप होते हुए खैरबन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.