साहिबगंज, अप्रैल 12 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा- राजमहल मुख्य पथ पर दिग्घी फाटक के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो परिवार बुरी तरह से उजड़ गए। एक अन्य परिवार की खुशियों पर मानो ग्रहण लग गया। जानकारी के अनुसार शर्मापुर मोड़ की ओर से एक ही बाइक पर सवार होकर कहारपाड़ा के नईम शेख, धोबी पोखर के करीम खान व उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला के कलीम शेख अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक जुगाड़ गाड़ी(भुटभूटिया) से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में करीम खान व कलीम शेख ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि नईम शेख गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर काफी देरतक पड़े रहे। उधर, घटना की सूचना पर रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.