बरहड़वा: 100 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
साहिबगंज, जून 5 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा आरपीएफ पोस्ट एवं मालदा सीआईबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बरहरवा रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाकर 100 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर तथा अनुमानित मूल्य 14 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार सीआईबी मालदा एवं आरपीएफ बरहरवा की संयुक्त टीम ट्रेन संख्या 13429 आनंद विहारझ्रमालदा एक्सप्रेस में मालदा टाउन से बरहरवा स्टेशन तक अवैध मादक पदार्थों, आपत्तिजनक वस्तुओं एवं अवांछनीय गतिविधियों के विरुद्ध जांच अभियान चला रही थी। अभियान में सहायक उपनिरीक्षक रविशंकर यादव, हेड कांस्टेबल स्वपन कुमार घोष, हेड कांस्टेबल नुपुर बरन मिद्या, उपनिरीक्षक लाल बहादुर माझी तथा कांस्टेबल शहजाद अंसारी शामिल थे। ट्रेन के बरहरवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंचने से पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.