बरहड़वा: सेवानिवृत्त प्रोफेसर के बंद घर से लाखों की चोरी,एक से पूछताछ
साहिबगंज, फरवरी 26 -- बरहड़वा,प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के रतनपुर मोहल्ला में एक बंद घर से लाखों रुपये की चोरी की खबर है। चोरों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर रतन जायसवाल के आवास को निशाना बनाते हुए जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त प्रोफेसर का परिवार बीते 23 फरवरी को दुमका जिले के मसानजोड़ स्थित एक रिसॉर्ट में बहन की शादी से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। घर की देखरेख के लिए मोहल्ले के ही एक युवक को चाबी देकर परिवार गया था। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे जब परिवार वापस लौटा, तो देखा कि घर का मुख्य ग्रिल खुला है । घर के अंदर मौजूद छह कमरों के ताले टूटे हुए हैं। कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ मिला। परिवार की बड़ी पुत्री खुशबू कुमारी ने बताया कि चोरों ने दो भारी सोने का चेन, 10...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.