साहिबगंज, अप्रैल 6 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विशेष सघन जांच व जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान ओपीडी में आए कुल 60 मरीजों की जांच हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से की गई। जांच के क्रम में जिन मरीजों में टीबी के लक्षण पाए गए, उन्हें आगे की पुष्टि के लिए सैंपल कलेक्शन तथा ट्रूनैट/सीबी-नैट जांच के लिए चिन्हित किया गया, ताकि समय रहते उनका उपचार शुरू किया जा सके। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों एवं उनके परिजनों को टीबी के प्रमुख लक्षण ,लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी, रात में पसीना आना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी बताया गया कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है। यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.