मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- हथौड़ी। गरहां-हथौड़ी मार्ग के बरहेता चौक पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने मिठाई दुकानदार विकास साह (35) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर बेरई गांव के तीन युवक हथौड़ी से गरहां की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहे विकास साह को बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक के पीछे बैठा युवक भाग निकला। जबकि दो अन्य को पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों पक्ष के अभिवावक मौके पर पहुंचे और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से सामाजिक स्तर से मामले को सुलझा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.