समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेता गांव निवासी गजेंद्र दास के 35 वर्षीय पुत्र सुनील दास का शव सोमवार को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों के मुताबिक युवक तीन अप्रैल को रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश के नसीमाबाद ट्रेन से जा रहा था। जहां ट्रेन में ही उसकी तबीयत खराब हो गई। साथ जा रहे गांव के एक युवक ने इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत होने की खबर मिलते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...