साहिबगंज, अप्रैल 9 -- बरहेट । थाना क्षेत्र के रांगा गांव से 14 साल का एक किशोर घर से लापता हो जाने की खबर है । परिजनों ने बताया कि रांगा गांव के रॉबिन साह के पुत्र दीप रंजन साह (14) बुधवार की रात को दादा के साथ सोया था । अहले सुबह बिस्तर से वह गायब मिला । परिजनों को लगा कि शायद किशोर शौच के लिए गया होगा या फिर अपने दोस्तों के साथ घुमने गया होगा । लंबा समय बीतने जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी । लेकिन किशोर का कुछ भी पता नहीं चल पाया। परिजन परेशान होकर इसकी सूचना स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया । परिजनों ने इस मामले की जानकारी बरहेट थाना पुलिस को भी दी है। पुलिस खोजबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.