बरहेट में 27 फीसदी हाउस लिस्टिंग कार्य पूरा
साहिबगंज, जून 4 -- बरहेट। बरहेट प्रखंड में जनगणना 2027 के तहत हाउस लिस्टिंग व हाउसिंग सेंसस (एचएलओ) का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उमस व तेज धूप के बावजूद गणनाकर्मी घर-घर पहुंचकर सर्वेक्षण कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इस कार्य में जुड़े पदाधिकारी के ताजा प्रगति रिपोर्ट के अनुसार प्रखंड के कुल 422 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में से 116 का कार्य पूर्ण हो चुका है। 300 एचएलबी में सर्वेक्षण कार्य जारी है। 06 एचएलबी में अभी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। रिपोर्ट के अनुसार बरहेट प्रखंड में अब तक 27.49 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। प्रखंड प्रशासन की ओर से सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के तथा हर हाल में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिए गए हैं। संबंधित पदाधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत हाउस लिस्टिंग का लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.